फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The cremation of the rape victim's body took place under police surveillance.

Sambhal News: पुलिस की निगरानी में हुआ दुष्कर्म पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार

Wed, 22 May 2024 05:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 22 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
The cremation of the rape victim's body took place under police surveillance.
बहजोई (संभल)। बहजोई की दुष्कर्म पीड़िता का मंगलवार को पुलिस की कड़ी निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से घर पहुंचा तो पुलिस सतर्क हो गई थी। पीड़िता का उपचार पुलिस द्वारा कराया जा रहा था। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन

बहजोई सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जब युवती के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को हुई थी तो दुष्कर्म की रिपोर्ट 17 अप्रैल को दर्ज हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को जांच में पता चला कि युवती के पेट में शिशु की मौत हो गई है। इसी उपचार के दौरान युवती की भी हालत बिगड़ गई थी। दिल्ली में उपचार कराया गया लेकिन मौत हो गई। सीओ ने बताया कि पीड़िता के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते पुलिस द्वारा उपचार कराया गया था लेकिन पीड़िता की जान नहीं बच सकी। मंगलवार को शव का परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed