{"_id":"68336ebc61c04c89fa01bbb8","slug":"the-contribution-of-queen-ahilyabai-holkar-cannot-be-forgotten-mohanlal-saini-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120314-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारानी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: मोहनलाल सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारानी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: मोहनलाल सैनी
Mon, 26 May 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 26 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत रविवार को संजीवनी पैलेस में विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य मोहनलाल सैनी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर उनकी निरंतर देख रेख के लिए चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया जो आज भी कार्यरत है।विधानसभा सम्मेलन की शुरुआत अहिल्याबाई होल्कर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके माध्यमिक शिक्षामंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, मुख्य अतिथि मोहनलाल सैनी, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जगाया। अहिल्याबाई ने मछली, पशु-पक्षी, नदी, तालाब, कुएं-बावड़ी, पेड़-पौधे यहां तक कि मिट्टी के संरक्षण की तक बात की। अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में देश भर के 3175 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। इसी के चलते आज अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कर रही है।
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कल्कि, काशी, अयोध्या और केदारनाथ समेत कई स्थानों पर उनके द्वारा किए गए कार्य सनातन धर्म की मजबूती का प्रतीक हैं। ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. टीएस पाल ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, मनोज कठेरिया, अंकित जैन, राखी सिरोही, मोक्षिका शर्मा, अंकुर अग्रवाल, राजकुमार ठाकरे, हरवेश सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, गिर्राज मौर्य, ललित मोहन शर्मा, यश मदान, अंकुर अग्रवाल, चंद्रसेन दिवाकर, आशा गोस्वामी, शीला सागर, राजकुमार यादव, सत्यपाल सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा निकाल कर वीर जवानों के शौर्य को किया नमन
चंदौसी।
आतंक के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में अदम्मय साहस और शौर्य को नमन करने हेतु चंदौसी विधानसभा स्तर पर रविवार को संजीवनी पैलेस से शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्यमंत्री गुलाब देवी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में डीजे पर देश भक्ति गीतों के साथ लोग भारत माता का जयघोष करते हुए चल रहा थे। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे। तिरंगा यात्रा आजाद रोड, फव्वारा चौक होते हुए मालवीय चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि हमारे देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया। पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को समाप्त करने का काम किया। पाकिस्तान ने भारत की सेना के सामने घुटने टेक दिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया था कि मैं भारत को कमजोर नहीं पड़ने दूंगा। पूरी ताकत के साथ हमारी सेना ने पाकिस्तान को बहुत शक्ति के साथ जवाब दिया। इस अवसर पर रामपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक मनोज कठेरिया, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, चंद्रसेन दिवाकर छोटू, तरुण नीरज, मनोज दिवाकर, हरेंद्र कोहली, शुभम अग्रवाल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।