फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The cold increased due to drizzling rain

रिमझिम बारिश से बढ़ गई ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The cold increased due to drizzling rain
संभल। दिसंबर माह के शुरू होते ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह से मौसम में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश ने सर्दी और बढ़ा दी। जिसके चलते ज्यादातर लोग शाम होते ही घरों में ठहर गए।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। वहीं स्कूल से लौटे बच्चे भी सर्दी से परेशान नजर आए। ज्यादातर परिजन ही बच्चों को स्कूल से लेने के लिए पहुंचे। जिससे वह इस बूंदाबांदी की चपेट में न आ पाएं। दिन का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया तो शाम होने पर यह तापमान 13 पर पहुंच गया। रिमझिम बारिश के साथ चली हवा ने मौसम ज्यादा सर्द बनाया। जिससे लोग बचते नजर आए। इस रिमझिम बारिश के चलते बाजार भी समय से पहले बंद हुए। ग्राहक बाजारों तक दोपहर तक ही पहुंचे। शाम होने पर बाजार में भीड़-भाड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed