फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The city resonated with the chanting of Ganpati Bappa Morya, Mangal Murti Morya

Sambhal News: गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के उद्घोष से गूंजी नगरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The city resonated with the chanting of Ganpati Bappa Morya, Mangal Murti Morya
चंदौसी(संभल)। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को चंदौसी नगरी गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी नजर आई। सीता रोड स्थित श्री गणेश मंदिर पर गणपति बप्पा के महापूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भक्तों ने विधि विधान से बप्पा की पूजा अर्चना की। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरिया के उद्घोष गूंजते रहे।नगर में जगह जगह पंडालों में स्थापित होने वाले गणेश जी महाराज की प्रतिमा को ठेले पर रख कर ढोल नगाड़ों के साथ लोग नृत्य करते हुए गणेश मंदिर पहुंचे। जहां पूजन के बाद अपने अपने पंडालों में गणपति स्थापित किए। सुभाष रोड, सीता रोड, मोहल्ला मोती, गणेश कालोनी, घटलेश्वर गेट, आवास विकास, फड़ियाई बाजार, पाटिया बाजार, कैथल गेट, ब्रह्म बाजार, विकास नगर, शक्तिनगर समेत गली मोहल्लों में गणपति बप्पा के पंडाल सजाए गए। दस दिवसीय गणेश महोत्सव में प्रतिदिन पंडालों में धार्मिक आयोजन समेत बच्चों के लिए नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छह सितंबर को अनंत चतुर्दर्शी के दिन गणपति प्रतिमाओं के साथ लोग अबीर गुलाल उड़ाते हुए राजघाट और नरौरा गंगा तट पर पहुंच कर मूर्ति विसर्जित की जाएगी। दोपहर दो बजे तक गणेश मंदिर पर भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था बनाए रही।
विज्ञापन

----------
बच्चों, युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह
गणेश चतुर्थी पर अपने -अपने घर व पंडालों में गणपति को विराजने के लिए बच्चों, युवाओं और महिलाओं में उत्साह नजर आया। जहां खेमों के साथ युवा और युवतियां ढोल नगाड़ों पर नृत्य करते नजर आए। बच्चे और युवतियां गोद में गणपति को लेकर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

-----------
प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री ने किया रथयात्रा का उद्घाटन


चंदौसी। भाजपा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने गणेश मंदिर के सामने गजानन हाल के गेट पर फीता काट कर श्री गणेश रथयात्रा का आरंभ किया। साथ ही मंदिर परिसर में पहुंच कर भगवान श्री गणेश के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों ने दोनों मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोज कुमार मीनू, ललित किशोर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, प्रजीत लालू, लोकेंद्र शर्मा, शशिकांत गुप्ता, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed