फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Chamber of Commerce celebrated the reduction in GST rates.

Sambhal News: जीएसटी की दरों में कम होने पर व्यापार मंडल ने मनाया जश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce celebrated the reduction in GST rates.
चंदौसी में जीएसटी की दरों में कमी होने पर खुशी जाहिर करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पद
चंदौसी। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में कमी करने और नई दरों को लागू किए जाने पर सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सुपर मार्केट में जश्न मनाया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुपर मार्केट में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जीएसटी की दरों में कमी होने और नई दरों को लागू किए जाने पर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी मेहताब शम्सी ने अपनी दुकान पर फुटवियर संबंधी सामान को कम दामों पर बेचकर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने बताया कि जिस तरह बाजार में मंदी का दौर चल रहा था और दुकानदार परेशान थे। अब जीएसटी की दरों में कमी होने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। इससे बाजारों में रौनक लौटेगी और व्यापार बढ़ेगा। प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान के तहत हम सभी को विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। बताया कि जीएसटी दरों में कमी से न केवल व्यापार बढ़ेगा। बल्कि देश तरक्की की राह पर भी आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, उमेर शम्सी, उबेदुर रहमान, माज शम्सी, विक्रांत लाल, सुफियान, सुभाष मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed