फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The campaign has been going on in the city for five days, 596 monkeys have been caught.

Sambhal News: शहर में पांच दिन से चल रहा अभियान, पकड़े गए 596 बंदर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The campaign has been going on in the city for five days, 596 monkeys have been caught.
चंदौसी(संभल)। शहर के लिए बड़ी समस्या बन चुके बंदरों को पकड़ने का अभियान नगर पालिका की ओर से चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को टीम ने आवास विकास काॅलोनी से 124 बंदर पकड़े गए जबकि सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर से 112 बंदरों को पिंजड़े में कैद किया गया था। पांच दिन के अभियान में अब तक शहर से 596 बंदर पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन




नगर पालिका की ओर से बीते पांच दिन से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलवाया जा रहा है। यह काम मथुरा की दिलशाद मंकी कैचर संस्था द्वारा किया जा रहा है। पांचवें दिन मंगलवार को भी नगर पालिका की ओर से बंदर पकड़ो अभियान चलाया गया। इसके तहत टीम ने शहर की आवास विकास काॅलोनी में पिंजरा लगा कर 124 बंदर पकड़े। बंदरों को पिंजरे में कैद कर गाड़ी में डाल कर पालिका कार्यालय लाया गया।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने बताया कि अब तक पांच दिन में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से 596 बंदर पकड़े जा चुके हैं। रात में बंदरों को गंगा किनारे के जंगल में छुड़वाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान फिलहाल जारी रहेगा। बंदरों के पकड़े जाने से लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। पता हो कि बंदरों के हमले कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके साथ ही सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। खासकर पार्कों का हाल खराब कर रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed