फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a youth missing for three days was found on a bench at Majhavali Halt.

Sambhal News: मझावली हाल्ट पर बेंच पर मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for three days was found on a bench at Majhavali Halt.
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के चंदौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग पर मझावली हाल्ट पर बनी सीमेंट की बेंच पर संदिग्ध हालात में लापता युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त तीरथ (25) निवासी गांव चंदवार थाना असमोली के रूप में की। थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। युवक तीन दिन से लापता चल रहा था। इसकी गुमशुदगी असमोली थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम साढ़े तीन बजे करीब चंदौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग पर स्थित मझावली हाल्ट पर सीमेंट की बेंच पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी व थाना बनियाठेर पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त थाना असमोली के गांव चंदवार निवासी कैलाश सैनी के पुत्र तीरथ के रूप में हुई। जो की अविवाहित है। शव के पास से चादर, मफलर, पानी की बोतल व कुछ नकदी मिली। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई हरिओम ने बताया कि तीरथ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। असमोली क्षेत्र के मातीपुर गांव स्थित ताज पेट्रोल पंप पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह सवा पांच बजे करीब से पेट्रोल पंप से कहीं चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को असमोली थाने में छोटे भाई की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। वहीं युवक की मौत से परिवार सदमे में है। मां मोहन देई का रो-रोकर बुरा हाल है। आटा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में थाना असमोली में गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed