{"_id":"69fe44c9d24fa9a1100f257c","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-a-closed-tubewell-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129138-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्यूबवेल की बंद कोठरी में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्यूबवेल की बंद कोठरी में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में शुक्रवार सुबह खेत पर बने ट्यूबवेल की कोठरी में 60 वर्षीय महिला का शव पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला के पति पर गांव की एक महिला से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार गांव निवासी रूपवती शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खेत से घास लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका बड़ा बेटा संतोष खेत पर घास काटने पहुंचा तो ट्यूबवेल की कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद मिला। रोशनदान से झांककर देखा तो रूपवती पंखे से फंदे पर लटकी थीं। यह देखकर उसने भाइयों मुकेश, लक्ष्मण, घमंडी समेत अन्य परिजनों को सूचना दी। बाद में परिवार के एक बच्चे को रोशनदान के रास्ते अंदर उतारकर दरवाजा खुलवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोतवाल अनुज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि मृतका के पति का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था, जिसकी शादी दूसरे गांव में हो चुकी है। बताया कि बृहस्पतिवार रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद और कहासुनी हुई थी। उसी मानसिक तनाव में महिला ने यह कदम उठाया।
-- -- -- -
मैंने मौके पर पहुंच जानकारी ली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी