{"_id":"69a9e3deaa809d6066004d8c","slug":"the-body-of-a-teenager-who-had-gone-to-dance-to-a-dj-on-holi-was-found-in-a-field-and-he-was-accused-of-murder-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-132858-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: होली के माैके पर डीजे पर डांस करने गए किशाेर का शव खेत में मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: होली के माैके पर डीजे पर डांस करने गए किशाेर का शव खेत में मिला, हत्या का आरोप
Fri, 06 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती निवासी बलराज (13) मोहल्ले में ही मंगलवार को शाम होली के माैके पर बज रहे डीजे पर डांस करने गया लेकिन रातभर नहीं लौटा। बुधवार को सुबह करीब 7 बजे उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने कुछ लोगों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी का कहना रहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। विसरा सुरक्षित किया गया है।
गांव नई बस्ती निवासी फूलवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 3 मार्च को शाम के वक्त बेटा बलराज मोहल्ले में ही होली के माैके पर बज रहे डीजे पर डांस करने के लिए गया था। रात आठ बजे वह डीजे पर था लेकिन रात में घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश किया मगर वह नहीं मिला। चार मार्च को सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
भाई टीटू का कहना रहा कि बलराज चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके गले पर नाखून और गला दबाने के निशान हैं। आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उसकी हत्या कर दी। होली के मौके पर किशोर की मौत से परिवार में मातम का माहौल बन गया। थाना प्रभारी निशांत राठी ने कहा कि किशोर के परिजनों कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।