फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The bike rider going to call his sister was hit by the vehicle, died

बहन को बुलाने जा रहे बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The bike rider going to call his sister was hit by the vehicle, died
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी-बिलारी मार्ग पर अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय मृत युवक अपनी बहन को लाने के लिए उसकी ससुराल जा रहा था। राहगीरों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। दूसरी तरफ युवक के मौत की सूचना मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हादसे में मृत युवक गजेंद्र सिंह (25) पुत्र कोमल सिंह हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के भवांच गांव का निवासी था। रविवार की दोपहर दो बजे करीब युवक घर से अपनी बहन को लाने के लिए उसकी ससुराल जाने के लिए निकला। इस दौरान सिरसी-बिलारी मार्ग पर कर्बला के पास जैसे ही उसकी बाइक पहुंची, अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल गजेंद्र सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार सोमवार को घर में कुछ आयोजन था। जिसके चलते युवक अपनी बहन को उसकी ससुराल से लेने जा रहा था। युवक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed