{"_id":"68bf4236035d742cff048a2d","slug":"the-banks-head-cashier-was-beaten-up-by-goons-action-demanded-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122815-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बैंक के हेड कैशियर को दबंगों ने पीटा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बैंक के हेड कैशियर को दबंगों ने पीटा, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
चंदौसी। छोटे भाई को दबंगों से बचाने आए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के हेड कैशियर के साथ आठ से दस युवकों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने पुलिस को तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
मोहल्ला नोनवाला निवासी रामा सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हेड कैशियर के पद पर तैनात है। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह बैंक से घर लौट रहा थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि उसके छोटे भाई कृष्णा सक्सेना के साथ घर के पास ही घटलेश्वर गेट पर आठ से दस युवक मारपीट कर रहे हैं। जब वह अपने घर के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घटलेश्वर गेट के आठ से दस युवक लोहे की रॉड से उनके छोटे भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसे बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उसके सहित उनकी मां पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित, उसके छोटे भाई और मां को गंभीर चोटें आई। इस दौरान सभी युवक जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
मामले में थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।