{"_id":"691642bd7f86c9acc0006bd1","slug":"the-arto-office-will-get-its-own-building-by-june-2026-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129014-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एआरटीओ दफ्तर को जून 2026 \nतक मिल जाएगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एआरटीओ दफ्तर को जून 2026 तक मिल जाएगा अपना भवन
Fri, 14 Nov 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
संभल। बहजोई मार्ग पर स्थित गांव किसौली में कार्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यालय बनने से जिलेभर के लोगों को सहूलियत मिलेगी। एआरटीओ का कहना है कि उम्मीद है कि जून महीने से पहले ही कार्यालय का कार्य पूरा हो जाएगा।
जिला प्रशासन ने बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय के लिए करीब 28 बीघा भूमि चिह्नित की थी। एआरटीओ कार्यालय निर्माण के लिए शासन ने 10.73 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति देते हुए 2 करोड़ का बजट आवंटित किया था। कार्यालय निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम मुरादाबाद ने संस्था सीएंडडीएस का सौंपी। मई महीने में कार्यालय का निर्माण शुरू हुआ।
कार्यालय भवन के साथ ही सारथी हॉल का निर्माण भी होना है। वर्तमान में कार्य तेजी से चल रहा है। भूतल का हिस्सा तैयार हो चुका है और पहली मंजिल पर भी निर्माण होने के साथ ही पिलर खड़े हो चुके हैं। बताते हैं कि कार्यदायी संस्था को निर्माण पूरा करके जून 2026 में कार्यालय को हैंडओवर करना है लेकिन उम्मीद है कि इससे पहले ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।