फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The administration arrived on information of a boundary being built without permission and stopped the construction.

Sambhal News: बगैर अनुमति बाउंड्री कराने की सूचना पर पहुंचा प्रशासन, निर्माण रुकवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The administration arrived on information of a boundary being built without permission and stopped the construction.
चंदौसी के गोशाला रोड पर म​​स्जिद से सट कर निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गोशाला रोड पर छोटी ईदगाह के सामने स्थित मस्जिद से सटकर निर्माण कराए जाने पर किसी ने मस्जिद की चहारदीवारी का निर्माण कराए जाने की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस व तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। यहां निजी भूमि पर निर्माण किया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने बगैर अनुमति के हो रहे निर्माण कार्य रुकवा दिया। इतना ही नहीं अब तक हुआ निर्माण ध्वस्त करा दिया। वहीं एसडीएम ने जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की हिदायत दी है। बता दें कि गणेश कालोनी की टाउन पंजाबी कालोनी के रहने वाले ज्ञानप्रकाश की संभल गेट गोशाला स्थित छोटी ईदगाह के सामने मस्जिद से सटकर 71 गज भूमि है। मंगलवार की सुबह की दोपहर एक बजे करीज ज्ञानप्रकाश के भाई चंद्रप्रकाश मखीजा उर्फ चंदन पहलवान भूमि पर निर्माण कराने के लिए जेसीबी से नींव खुदवाई करवा रहे थे। उसी समय किसी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को मस्जिद की चहारदीवारी किए जाने की संबंध में सूचना दे दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसील से नायब तहसीलदार सत्येंद्र चहल भी टीम के साथ पहुंच गए। बाद में एसडीएम आशुतोष तिवारी और सीओ मनोज कुमार भी पहुंच गए। मौके पर पूछताछ की और निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसडीएम ने जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य नहीं कराए जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

--------
202 गाटा संख्या और बाग के नाम से दर्ज है। बिना परमिशन के यहां निर्माण कार्य हो रहा था। पता चलने पर उस पर एक्शन लिया गया और निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पैमाइश कराई जाएगी। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशुतोष तिवारी, एसडीएम चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed