फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The accused recovered the weapon used in the murder and was sent to jail.

Sambhal News: आरोपी ने बरामद कराया हत्या में प्रयुक्त हथियार, जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The accused recovered the weapon used in the murder and was sent to jail.
धनारी। पुलिस ने दो बच्चों का अपहरण कर हत्या के आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त व्हील पाना बरामद कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। चर्चित हत्याकांड के आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने 48 घंटे पूछताछ की, लेकिन आरोपी ने किसी और का नाम शामिल नहीं होना बताया। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मेथरा निवासी रामौतार के दो बच्चों का धनारी थाना क्षेत्र के मझोला फतेहपुर से 26 नवंबर 2025 को अपहरण हो गया था। दोनों की हत्या कर शव अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया गए थे। अमरपाल को गर्दन दबा कर मारा गया और दूसरे के सिर में गहरी चोट मार कर हत्या की गई।
विज्ञापन

आरोपी धनवीर निवासी गांव सरैरा थाना उघैती जनपद संभल को पकड़ने के लिए एसओजी पुलिस के साथ पांच थाने की पुलिस लगाई गईं लेकिन टीमें उसे नहीं खोज पाईं।
17 दिसंबर को आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गय था। 22 दिसंबर को कुर्की के आदेश के बाद 23 दिसंबर को आरोपी के घर कर नोटिस चस्पा किया गया।
नौ फरवरी 2026 को वकील की यूनिफॉर्म में आरोपी ने चंदौसी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। 20 फरवरी को पुलिस ने आरोपी धनवीर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और 22 फरवरी को आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त व्हीलपाना बरामद किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को धनवीर को मेडिकल परीक्षण करा कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed