{"_id":"6893b4d591ac52faf304151a","slug":"thar-driver-rams-bike-after-hitting-four-people-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-125607-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: थार चालक ने चार लोगों को टक्कर मारने के बाद बाइक को रौंदा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: थार चालक ने चार लोगों को टक्कर मारने के बाद बाइक को रौंदा, गिरफ्तार
Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। गवां-बबराला मार्ग पर बुधवार की शाम किशोर समेत चार लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा तेज रफ्तार थार चालक ने नियंत्रण खो दिया और थार बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे खंदक में जा घुसी। पुलिस ने आरोपी थार चालक को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार की शाम एक थार चालक ने रजपुरा में सड़क किनारे खड़े कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खगुपुरा निवासी 16 वर्षीय सचिन को टक्कर मार दी। उसके बाद चालक थार को लेकर बबराला की ओर भाग गया। आगे पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क की ओर आए क्षेत्र के गांव सेमरी निवासी अल्ताफ (19), रेहान (17) और साजिद (20) को टक्कर मार दी। इसके बाद थार चालक गाड़ी समेत भाग गया। हादसे की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया है। वहीं, सड़क पर दौड़ रही बेकाबू थार कार घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर गांव मेहुआ हसनगंज के निकट तीव्र मोड़ पर खदंक में धंस गई। इस बीच थार का पीछा कर रही पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर कि आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।