फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Terror of monkeys in Chirauli Bhagwantpur, anger among villagers

चिरौली भगवंतपुर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

पवांसा के चिरौली भगवंतपुर गांव में बंदरों का आतंक है।20 दिनों में बंदर 41 ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर चुके हैं।प्रधान पल्लवी शर्मा के साथ ग्रामीण कई वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Terror of monkeys in Chirauli Bhagwantpur, anger among villagers

विस्तार

पवांसा के चिरौली भगवंतपुर गांव में बंदरों का आतंक है। बंदर आए दिन ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। 20 दिनों में बंदर 41 ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बंदर नहीं पकड़े जाते हैं तो फिर बैठक करके आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी बंदरों ने मुस्कान पर बंदर ने पीछे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 20 दिनों में बंदर 41 ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुके हैं। प्रधान पल्लवी शर्मा के साथ ग्रामीण कई वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी संख्या में बंदर हमलावर हो रहे हैं लेकिन वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान रामवीर सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, श्याम राघव, कमल पाल, चंद्रमोहन सिंह, हरिओम पाल, उमराह, भुवनेश, रवि राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed