फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tension in the village Lavar on the festival, the duty of the inspector at the house of the dead

Sambhal News: त्योहार पर गांव लावर में तनाव, मृतकों के घर दरोगा की लगाई ड्यूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tension in the village Lavar on the festival, the duty of the inspector at the house of the dead
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव लावर में दोहरे हत्या को लेकर तनाव है। त्योहार पर आपसी तनाव को देखते हुए मृतकों के घर पर एक-एक दरोगा के साथ पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। गांव में आरोपियों व अन्य किसी भी मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हत्याकांड के चार आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा रही। पर पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी से इंकार किया है। आरोपियों की दरपकड़ के लिए दबिश दिए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

प्रेमी के प्रेम विवाह करने खफा विजयपाल सिंह ने अपने परिजनों के साथ दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपी ने बेटी के प्रेमी के पिता प्रताप सिंह, उसके तहेरे भाई उमेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक प्रताप के भाई क्रांति की ओर से पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी जयपाल को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मुख्य आरोपी विजयपाल, उसके भाई जयनारायण, बेटे, हरिओम, अन्य आरोपी काली व अज्ञात की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें गठित की है। सर्विलांस, एसओजी के साथ दो दिन में कई जगह दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपियों की रिश्तेदारी में रात को छापा मारा। आरोपियों के रिश्तेदार तक घरों से फरार बताए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद चार आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा रही। पर पुलिस ने किसी भी आरोपी को हिरासत में लिए जाने की बात से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

नेकपाल व उसकी पत्नी के गांव लौटने से तनाव, घर पर दरोगा तैनात
मृतक प्रताप का बेटा नेकपाल पड़ोसी विजयपाल की विवाहिता बेटी को उसकी ससुराल से ले गया था। विजयपाल तभी से रंजिश मान रहा था। विजयपाल की मंशा को जानकारी नेकपाल गांव नहीं आता था। नेकपाल के पकड़ में आने पर ढाई से गुस्से की आग में जले रहे विजयपाल वारदात की थी और नेकपाल के पिता व उसके तहेरे की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया था। अब नेकपाल अपनी पत्नी यानी विजयपाल की बेटी को लेकर गांव आ गया है। ऐसे में गांव में ओर भी तनाव बढ़ गया है। त्योहार पर अन्य कोई वारदात न हो, इसके लिए मृतकों के घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक दरोगा के साथ दो सिपाही, पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं
गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में भय है। आरोपियों ने बदमाशों की तर्ज पर हत्या कर बाद में ताबड़तोड़ फायर किए थे। ग्रामीणों को भय है कि कही दोबारा कोई ओर कांड न हो जाए। ग्रामीण किसी के विषय में भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed