फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tension between two parties over keeping Holi in Sherpur, police took charge

शेरपुर में होली रखने को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tension between two parties over keeping Holi in Sherpur, police took charge
संभल/बहजोई। गांव शेरपुर में एक स्थान पर होली रखने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। जहां होली रखी गई थी, वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर अब होली रखी गई है। हालांकि इसके बाद भी स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शेरपुर में इस बार होली रखने को लेकर दो पक्षों में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे गांव में तनाव का माहौल है। मंगलवार की रात होली रखी गई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होली वहां से हटवा दी। अब पास ही में दूसरे स्थान पर होली रखवाई गई है।
विज्ञापन

इस मामले में एक पक्ष का कहना है कि जहां पर होली रखी गई वह आवासीय पट्टे की भूमि है, फिर इस पर होली क्यों रखी गई। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि आवासीय पट्टे की भूमि कहीं नहीं है। मामला अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है, तो फिर भूमि पर किसी के अधिकार की बात कहां से आई। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। होली दूसरे स्थान पर रखवाई गई है। अब गांव में सामान्य हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed