फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten thousand people are not getting drinking water for fifteen days

संभल: पंद्रह दिनों से दस हजार की आबादी को नहीं मिल रहा पीने का पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand people are not getting drinking water for fifteen days
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता में बीते पंद्रह दिन से करीब दस हजार की आबादी पेयजल की समस्या झेल रही है। पेयजल के लिए गांव स्थित ओवरहैड टैंक की मोटर खराब हो गई है। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण इधर-उधर से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं। जिस कारण पानी की किल्लत ज्यादा झेलनी पड़ रही है। बता दें कि गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया गया। शुरूआती दिनों में तो लोगों को आपूर्ति सही मिली लेकिन बाद में आपूर्ति गड़बड़ा गई। कभी मोटर खराब तो कभी कोई अन्य समस्या सामने आ रही है। अब बीते दिनों से मोटर खराब है, जिस कारण लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

प्रधान के प्रतिनिधि इरफान ने बताया कि खराब हुई मोटर को निकलवाकर सही कराने के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। बताया कि समस्या यह है कि ओवरहैड के संचालन के लिए रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। सचिव भी रुपये नहीं दे रहे हैं। ग्राम विकास निधि में जो धनराशि थी उसे निकाल लिया गया। ग्रामीण भी पानी का बिल देने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed