फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten people injured in the fight

मामूली बात पर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ, दो महिला समेत दस लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ten people injured in the fight
संभल। गांव तुमरिया घाट में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें लाठी चलने के साथ ही पथराव भी किया गया। इसमें दो महिला समेत दस लोग दोनों पक्षों के घायल हुए हैं। यह विवाद गांव हिरौनी में महाशिवरात्रि पर्व पर लगे मेले से लौटते समय शुरू हुआ। दो युवकों की बाइकें आपस में भीड़ गईं थीं। दोनों ही युवक गांव पहुंचे तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। गुरुवार को शाम गांव तुमरिया घाट निवासी गौरव व सुधीर गांव हिरौनी में लगने वाले महाशिवरात्रि के मेले से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों युवकों की बाइक आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन

उस समय तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विवाद शांत करा दिया। गांव पहुंचकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर सेगौरव, जीतपाल, मोनू, दूर्वेश, मुरिया घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से सुधीर, सत्यवती, सुखवीर व विकास घायल हो गए। गांव में हुए पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचे कर एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed