{"_id":"624deba400983e1a086f6cff","slug":"ten-ineligible-card-holders-automatically-surrendered-their-ration-cards-in-four-months-in-the-district-chandausi-news-mbd4238974191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार माह में दस अपात्र कार्ड धारकों ने स्वत: सरेंडर किए अपने राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार माह में दस अपात्र कार्ड धारकों ने स्वत: सरेंडर किए अपने राशन कार्ड
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जिले में बीते चार माह में दस अपात्रों ने अपने राशन कार्ड को स्वत: जमा किये है। क्योंकि अब पूर्ति विभाग पात्रों को सूचीबद्ध करने के लिए लेखपाल और नगर निकाय की मदद से अपात्र कार्ड धारकों की जांच कराने वाला है। इस दौरान मिलने वाले अपात्रों से पूर्व में लिए गए राशन की वसूली (गेहूं के 24 रुपये व चावल की 32 रुपये प्रति किलो की दर से) की जाएगी। विभाग का दावा है कि जिले में काफी संख्या में अपात्र कार्डधारक हैं, जो सक्षम होते हुए भी इस योजना का लाभ उठा रहें हैं।
संभल जिले में 3.94 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 23055 अंत्योदय और करीब 3.71 लाख कार्ड धारक पात्र गृहस्थी के हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले में काफी संख्या में ऐसे भी राशन कार्ड धारक है, जिनके पास बाइक कार, ट्रैक्टर, ट्रक, प्लॉट और मकान भी हैं, इनमें कई तो आयकर दाता भी हैं। विभाग और शासन को ऐसी शिकायतें मिल रही है। शासन ने ऐसे कार्ड धारकों को स्वत: राशन छोड़ने और अपना कार्ड खुद से जमा करने के निर्देश दिये थे। इस आदेश के क्रम में जिले में मात्र दस लोग ही ऐसे निकले, जिन्होंने स्वत: अपना कार्ड जमा किया। अब विभाग ग्राम पंचायत, नगर निकायों में राशन कार्डो का सर्वे जल्द शुरू करेगा। इस दौरान पात्रों को सूचीबद्ध किया जाएगा। विभाग का दावा है कि जो अपात्र मिलेंगे, उनसे राशन की वसूली भी की जाएगी। वसूली के लिए गेहूं का मूल्य 24 रुपये प्रति किलो और चावल का मूल्य 32 रुपये प्रति किलो की दर से निर्धारित किया गया है। यानि अपात्र अपने कार्ड पर जितना खाद्यान्न अब तक लिए है, उसकी वसूली तय दर से की जाएगी।
विभाग का दावा, संभल व गुन्नौर देहात में अधिक अपात्र:
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक संभल नगर क्षेत्र में काफी संख्या ऐसे लोग हैं, जिनके नाम पर ट्रक व अन्य वाहन हैं और वह राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं। गुन्नौर क्षेत्र में काफी संख्या में अपात्रों की श्रेणी में ट्रैक्टर स्वामी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर मालिकों के भी कार्ड बने हुए हैं। सभी का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
स्वयं राशन कार्ड जमा करने वालों की संख्या कम हैं। सभी पात्रों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे तक जो भी लोग स्वत: राशन कार्ड जमा करेंगे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। सर्वे में पकड़े जाने पर राशन की वसूली होगी।
नरेंद्र कुमार तिवारी, जिला पूर्ति निरीक्षक संभल।