फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Temples, houses and markets decorated to welcome Lord Ram

Sambhal News: भगवान राम के स्वागत के लिए सजे मंदिर, घर और बाजार

Mon, 22 Jan 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 22 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Temples, houses and markets decorated to welcome Lord Ram
संभल। अयोध्या में होने वाले रामोत्सव को लेकर शहर में हर ओर धूम मची है। राम के स्वागत के लिए जिलेभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों के साथ ही लोगों ने घरों को भी रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया है। शहर की सड़कों के साथ बाजार भी भगवामय हो गए हैं। नगर के चौराहों पर भगवान श्रीराम की बड़ी तस्वीर लगाकर लगाकर रामोत्सव को भव्य बनाने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

रामोत्सव को लेकर जिलेभर के सभी मंदिरों को भगवा रोशनी देने वाली झालरों से सजाया गया है। साफ-सफाई कई दिनों से की जा रही थी। व्यवस्था पूरी बना दी गई है। मंदिरों में विशेष तौर पर पूजन व भजनकीर्तन किए गए। सोमवार को सारा दिन मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। सुबह से लेकर रात तक रामधुन सुनाई देगी। संभल कल्कि मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रताप शर्मा ने बताया कि लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके अलावा भजन कीर्तन होगा। रामलीला नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। भंडारा किया जाएगा और भजन संध्या रहेगी। 1100 दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सभी सरकारी भवन सजाए गए
जिले के सभी सरकारी भवन सजाए गए हैं। राष्ट्रीय पर्व की तर्ज पर हुई सजावट मनमोहक कराई गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर सजाए गए सभी सरकारी कार्यालय व भवनों को शनिवार से सजाया जाना शुरू कर दिया था। सोमवार को रामधुन भी सुनाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी के तीन अस्थाई लाइसेंस जारी हुए, मैदान में बिकेगी आतिशबाजी
प्राण प्रतिष्ठा पर जमकर आतिशबाजी होगी। इसका अंदाजा आतिशबाजी की बिक्री को लेकर किया जा सकता है। तीन अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। मुरादाबाद मार्ग पर बिजलीघर के सामने मैदान में यह तीनों दुकानों को लगवाया गया है। इसके अलावा स्थाई लाइसेंस की दुकानों से लगातार आतिशबाजी की बिक्री हो रही है। आतिशबाजी विक्रेताओं ने बताया कि सोमवार को सबसे ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है। इसको लेकर ही तैयारी की जा रही है।

जिले के सभी ब्लॉक पर दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
जिले के सभी आठ ब्लॉक पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। सुबह से प्रसारण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से भी लाइव प्रसारण कराए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed