{"_id":"654164becccbce277d02cd84","slug":"temple-land-measurement-done-in-presence-of-sdm-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-3866-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसडीएम की मौजूदगी में की गई मंदिर की भूमि पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसडीएम की मौजूदगी में की गई मंदिर की भूमि पैमाइश
Wed, 01 Nov 2023 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। क्षेत्र के गांव रसूलपुर कैली उर्फ ढक नगला में मंगलवार को एसडीएम वंदना मिश्रा और राजस्व विभाग की टीम प्राचीन सिद्ध बाबा आश्रम की भूमि की पैमाइश करने पहुंची। आश्रम के महंत योगी महेशनाथ ने शिकायती पत्र भेजकर आश्रम की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।
रसूलपुर कैली गांव में सिद्ध बाबा का प्राचीन आश्रम है। आश्रम के महंत का आरोप है कि आश्रम की कुछ जमीन को पड़ोसी खेत स्वामी ने अवैध कब्जा कर लिया। महंत ने सीएम को पत्र भेजकर शिकायत की थी। जिसके बाद मंगलवार को एसडीएम वंदना मिश्रा राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंची और दोनों पक्षों की सहमति पर जमीन की पैमाइश की। पैमाइश के बाद टीम ने संबंधित पक्षों से सहमति पत्र लिया। इसके बाद टीम वापस लौट आई। इस दौरान कानूनगो भोजराज सिंह, बाबूराम, लेखपाल संघ अध्यक्ष अनिल भदौरिया, दानवीर सिंह, गोपाल, संजीव यादव, रोहित वार्ष्णेय, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार आदि रहे।