{"_id":"6079e6c38ebc3ee61d7cfbfa","slug":"tehsildar-s-orderly-deposited-rs-36-thousand-in-the-name-of-dismissal-chandausi-news-mbd38656505","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल, तहसीलदार के अर्दली ने दाखिल खारिज के नाम पर लिए 36 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो वायरल, तहसीलदार के अर्दली ने दाखिल खारिज के नाम पर लिए 36 हजार रुपये
विज्ञापन
संभल। किसान ने गुन्नौर तहसीलदार के अर्दली पर दाखिल खारिज के नाम पर 36 हजार रुपये की रकम वसूलने का आरोप लगाया है। ऑडियो रिकॉर्डिंग और शिकायती पत्र के साथ किसान ने गुन्नौर एसडीएम से शिकायत की है। मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम गुन्नौर ने तहसीलदार गुन्नौर को निर्देश देकर आरोपी अर्दली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी मदन सिंह ने एक शिकायती पत्र एसडीएम गुन्नौर को सौंपा। साथ ही एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी एसडीएम को सौंपी। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग किसान और गुन्नौर तहसीलदार के अर्दली की बताई जा रही है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में आरोपी ने किसान से दाखिल खारिज के नाम पर 36 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार की है। किसान ने शिकायती पत्र में आरोपी अर्दली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले का एसडीएम गुन्नौर ने संज्ञान लिया और तहसीलदार को आरोपी अर्दली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई, तो इस प्रकरण उनकी संलिप्तता समझी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार की होगी।
एक किसान ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ शिकायत की थी तथा तहसीलदार के अर्दली पर दाखिल खारिज के नाम पर 36 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। इस मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच और आरोपी अर्दली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश तहसीलदार को दिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रेमचंद्र, एसडीएम गुन्नौर