फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager raped, report filed

किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, report filed
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नदी किनारे खेत गई किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब घटना अपने परिजनों को बताई तो युवक के परिजनों से इसकी शिकायत करने पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में गोपनीय तरीके से फैसले का प्रयास चलता रहा। जब बात नहीं बनी तो किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के नजदीक नदी किनारे खेत गई थी। उसी दौरान गांव का एक युवक वहां आ गया। किशोरी को अकेला देखकर उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही शिकायत करने पर धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार आरोपी डालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed