फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager kidnapped from Sainjani village of Chandausi Sambhal

Sambhal: सैंजनी गांव से घास लेने गई किशोरी अगवा, सीमा विवाद में फंसी पुलिस पीड़ितों को टरका रही

Mon, 19 Sep 2022 04:52 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 19 Sep 2022 04:52 PM IST
सार

ग्रामीण व परिजन किशोरी को रात पर भर खेतों में ढूंढते रहे, पर कोई पता नहीं चला। सूचना पर यूपी-112 पुलिस और बनियाठेर थाना पुलिस भी पहुंची। बाद में किशोरी के पिता होशियार सिंह व अन्य ग्रामीण तहरीर लेकर थाना बनियाठेर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल कोतवाली चंदौसी का बताते हुए टरका दिया।

विज्ञापन
Teenager kidnapped from Sainjani village of Chandausi Sambhal
किशोरी का अपहरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजनी में घास लेने गई किशोरी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और खेतों के रास्ते ले गए। साथ में गई किशोरियों ने विरोध किया, तो उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश किया, पर किशोरी का कोई पता नहीं चला है। किशोरी का पिता व ग्रामीण पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।

विज्ञापन


चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी होशियार सिंह की बेटी प्रियंका (17) परिवार व पड़ोस की लड़कियों के साथ रविवार की शाम खेत से घास काटने गई थी। घटनास्थल गंगाधरपुर गैरआबाद क्षेत्र का है। शाम करीब पांच बजे खेतों के पास घूम रहे चार लोगों ने किशोरी को पकड़ लिया और उठाकर ले जाने लगे। साथ में घास काट कर रही किशोरियों ने विरोध किया, तो उन्हें डरा धमका कर भगा दिया। उन्होंने घर आकर बात बताई।
विज्ञापन


ग्रामीण व परिजन किशोरी को रात पर भर खेतों में ढूंढते रहे, पर कोई पता नहीं चला। सूचना पर यूपी-112 पुलिस और बनियाठेर थाना पुलिस भी पहुंची। बाद में किशोरी के पिता होशियार सिंह व अन्य ग्रामीण तहरीर लेकर थाना बनियाठेर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल कोतवाली चंदौसी का बताते हुए टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन चंदौसी सीओ से मिले। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया है। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों अब तहरीर लेकर चंदौसी कोतवाली पहुंचे हैं। परिजन व ग्रामीण एकत्र होकर चंदौसी कोतवाली पहुंचे हैं। घटना रविवार की शाम पांच बजे की है और अभी तक पुलिस परिजनों को टकराने में लगी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। मैं बाहर हूं, पीड़ितों को चंदौसी कोतवाली भेजा गया है। उनका मुकदमा दर्ज कराया जा है। जल्द से जल्द किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
- दिनेश कुमार, सीओ चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed