फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teenager foun in sambhal

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने किशोरी को किया बरामद 19-33-14

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
teenager foun in sambhal
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के बाहपुर पट्टी निवासी युवक हिमाचल प्रदेश से 9 फरवरी को अपने साथ एक किशोरी को भगाकर ले आया था। किशोरी के पिता ने बद्दी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में हिमाचल प्रदेश की पुलिस बहजोई पहुंची और किशोरी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की पुलिस प्रेमी युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस करते हुए पुलिस गुरुवार को बहजोई थाना क्षेत्र के बाहपुरपट्टी पहुंची। वहां से पवांसा क्षेत्र के बल्लमपुर गांव की लोकेशन मिली। किशोरी बल्लमपुर में युवक की रिश्तेदारी में थी। पुलिस को किशोरी बल्लमपुर से मिली। किशोरी की उम्र 13 वर्ष है। युवक 18 वर्ष से अधिक उम्र का है। विवाह करने के लिए झांसा देकर युवक अपने साथ किशोरी को लाया था।
विज्ञापन

जब पुलिस पहुंची तो युवक न तो अपने घर पर मिला न ही बल्लमपुर में अपनी बुआ के घर मिला। बल्लमुपर स्थित बुआ के घर में किशोरी मिल गई। किशोरी को पुलिस अपने साथ हिमाचल प्रदेश लेकर गई है। पुलिस ने बताया कि बिहार प्रांत के निवासी व्यक्ति का परिवार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में मजदूरी करता था। युवक भी मजदूरी करता था। युवक प्रेम जाल में फंसा कर किशोरी को लाया था। इसकी रिपोर्ट 9 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed