फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager drowns in swimming pool, condition critical

Sambhal News: स्विमिंग पूल में डूबा किशोर, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in swimming pool, condition critical
गुन्नौर (संभल)। ईद के मौके पर दोस्तों के साथ जश्न मानने गए किशोर की स्विमिंग पूल में डूबने से हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम में संचालित स्विमिंग पूल में बृहस्पतिवार को नहाते हुए 16 वर्षीय अनस डूब गया। आनन फानन वहां नहा रहे लोगों ने उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद स्विमिंग पूल संचालक गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी अनस ईद पर दोपहर के समय अपने दोस्तों के साथ गुन्नौर थाना क्षेत्र में गांव सैजना मुस्लिम स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। वह नहाते समय अचानक स्विमिंग पूल में डूबने लगा। वहां नहा रहे लोगों ने उसे बचाया और पानी से बाहर निकाला। लोगों ने अनस को जिला बुलंदशहर जिले के डिवाई में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने उपचार देने के बाद उसे गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया। स्विमिंग पूल संचालक मुख्य गेट बंद कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed