{"_id":"5f6275cf8ebc3edc2b5c7755","slug":"teenager-death-in-road-accident-in-sambhal-sambhal-news-mbd3628650170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को बैलगाड़ी ने मारी टक्कर, एक किशोर की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को बैलगाड़ी ने मारी टक्कर, एक किशोर की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
विज्ञापन
सौंधन। बहजोई थाना क्षेत्र गांव कैलादेवी के नजदीक बाइक सवार बैलगाड़ी से टकरा गए। इसमें बाइक चला रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में किया और घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पता भेजा।
वहीं दूसरी ओर हादसे की सूचना पर पहुंचे किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। हंगामा करने पर पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया। उसकेपुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा। बुधवार को शाम पांच बजे करीब बहजोई थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी प्रेम सिंह का 15 वर्षीय बेटा किशनपाल अपने दोस्त राम रहीस के साथ गांव मुजाहिदपुर से दावत खाकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही कैला देवी चौराहे के नजदीक पहुंचा तो सामने से आई बैलगाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।
इसमें बाइक चला रहे किशनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामरहीस गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि गांव मुजाहिदपुर में एक रिश्तेदार के घर आरएसटी थी। जिसमें दावत खाने के लिए दोनों किशोर गए थे। घर लौटते समय बैलगाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें किशोर की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रामरहीस का उपचार चल रहा है। बहजोई थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बैलगाड़ी चलाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।