फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teenager burnt for opposing molestation

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2019 03:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
teenager burnt for opposing molestation
ASP AK Jaiswal - फोटो : ANI
संभल के नखासा थाना क्षेत्र की एक कस्बा निवासी किशोरी को पड़ोसी युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध किया तो मारपीट की गई। जब शिकायत करने की बात कही तो केरोसिन डालकर आग लगा दी। किशोरी की चीख-पुकार सुन मौके पर जमा हुए लोगों नेे आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

वहीं किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नखासा थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी को केरोसिन डालकर आग लगाई है। घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मां और बहन दवाई लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी युवक घर में आ गया। उसने बुरी नीयत से दबोच लिया और खींचतान करने लगा। विरोध किया तो मारपीट की। जब आरोपी युवक से कहा कि वह अपनी मां से शिकायत करेगी तो उसने पास में रखा केरोसिन डालकर आग लगा दी। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर लिए हैं।

वहीं जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नखासा के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कर लिए हैं। पीड़ित मां की ओर से तहरीर मिल गई है। अब रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


वहीं संभल के एएसपी एके जायसवाल ने कहा कि कथित तौर पर एक नाबालिक लड़की के साथ रेप किया गया है। उन्होंने कहा  कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टर ने जानकारी दी है कि पीड़ित 70 फीसदी जल गई है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed