{"_id":"6a287779c1cd371ada094c8f","slug":"teenage-girl-dies-after-falling-from-a-two-storey-house-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129974-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दोमंजिला मकान से गिरकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दोमंजिला मकान से गिरकर किशोरी की मौत
विज्ञापन
बबराला। कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रवि गुप्ता की 13 साल की बेटी की मंगलवार को दोमंजिला मकान से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे रवि गुप्ता की बेटी वाणी गुप्ता अचानक अपने दो मंजिला मकान में बाहर की ओर लगी खिड़की से गिर गई। शोर सुनकर परिजनों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाणी को लहूलुहान हालत में एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने गंभीर हालत में उपचार करने से इन्कार कर दिया और दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे बहजोई के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोरी के शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निशांत राठी ने बताया उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।