{"_id":"57ec1c664f1c1b073d57643e","slug":"teen-sanvidakarmi-pakde","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर में चोरी की बाइक काट रहे दो संविदाकर्मी समेत तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर में चोरी की बाइक काट रहे दो संविदाकर्मी समेत तीन पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला हातिमसराय के बिजली घर को संविदा कर्मचारियों ने बदमाशों का अड्डा बना दिया। बिजलीघर परिसर में ही मियांसराय निवासी मतलूब का बेटा रहूफ और असरार का बेटा नईम संविदा ठेकेदार के कर्मचारी हैं। बुधवार को सुबह पांच बजे रहुफ व नईम मियां सराय निवासी रियाजुल पुत्र लईक के साथ एक चोरी की बाइक लेकर हातिमसराय बिजली घर पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली घर पर जाकर चोरी की बाइक को काटना शुरू कर दिया। उसी समय सूचना पर नखासा पुलिस बिजलीघर पर पहुंच गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को काट रहे रहुफ, नईम व रियाजुल को पकड़ लिया। तीनों ने बाइक को काट कर उसका अधिकांश सामान अलग-अलग कर दिया था। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक कहां से चुराई गई। इसका पता किया जा रहा है।
हातिम सराय बिजली घर पर चोरी की बाइक को काटा जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस से कहा गया है कि संबंधित संविदा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। बिजली विभाग ऐसे कर्मचारियों को हटाने के लिए ठेकेदार से कहेगा। पुलिस जांच में बिजली विभाग सहयोग देगा।
विज्ञापन
अरुण कुमार, एसडीओ नगर।