फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Team leaves from DCM Sugar Mill's Rajpura unit, investigation continues in Asmoli

Sambhal News: डीसीएम शुगर मिल की रजपुरा यूनिट से निकली टीम, असमोली में जांच जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Team leaves from DCM Sugar Mill's Rajpura unit, investigation continues in Asmoli
असमोली चीनी मिल से निकलती गाड़ी। संवाद
संभल। चीनी मिल रजपुरा से आयकर विभाग की टीम पांचवें दिन शाम सात बजे निकल गई। वहीं असमोली मिल में अभी भी टीम दस्तावेज खंगाल रही है। दस्तावेज देखने के साथ रिपोर्ट दर्ज तैयार की जा रही है। अक्तूबर में आयकर विभाग की टीम ने संभल में मीट कारोबारी की फैक्टरी, घर के अलावा कर्मचारियों के घर पर छापा मार कर दस्तावेज खंगाले थे।
विज्ञापन

मालूम हो कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग का काफिला असमोली और रजपुरा चीनी मिल में प्रवेश कर गया था। बुधवार को दोनों चीनी मिल के मुख्य गेट बंद कर दिए गए थे और किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। सुरक्षा में पीएसी और सीआईएसएफ के जवान लगे थे लेकिन बृहस्पतिवार को इस पाबंदी को खत्म कर दिया गया। क्योंकि मिल परिसर में सफाई व मशीनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसको देखते हुए यह राहत दिए जाने का अनुमान रहा। इधर, रविवार को दिनभर छानबीन जारी रही। चीनी मिल के दो कार्यालयों में आयकर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इन्हीं दो कार्यालय में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। चीनी मिल के अधिकारियों को भी इन्हीं कार्यालयों में बैठाया हुआ है। कंप्यूटर पर चेक किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि चीनी मिल के अधिकारियों से ही पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed