फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers and non-teaching staff went on strike after not getting their salaries

Sambhal News: वेतन न मिलने पर शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी धरने पर बैठे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers and non-teaching staff went on strike after not getting their salaries
चंदौसी। जून माह का वेतन न मिलने पर एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज की स्थायी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर आवाज बुलंद की और प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए शीघ्र वेतन भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही वेतन मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज के महाविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष सोनिया बिंद्रा ने बताया कि स्थायी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जून माह का वेतन न मिलने पर महाविद्यालय के स्टाफ ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी सहित अन्य को शिकायतीपत्र भेजकर शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की थी। इसके अलावा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका रानी अग्रवाल व अवैतनिक सचिव लता वार्ष्णेय से भी वेतन दिलाने का अनुरोध किया गया था लेकिन वेतन के संबंध में न तो कोई आश्वासन मिला और न ही कोई समाधान हो सका।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर प्राचार्या अलका रानी अग्रवाल के कक्ष के बाहर धरना किया। धरने में डॉ. शीतल गहलौत, स्नेहलता पांडेय, दीपा पाठक, डॉ. राका शर्मा, डॉ. रंजना अग्रवाल, विभा सिंह, डॉ. सुनीता उपाध्याय, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. भावना विष्ट, डॉ. अमिता चौधरी, डॉ. हेमलता भारती, डॉ. सुमन श्रेष्ठ आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed