फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teacher got Hindu student beaten by Muslim child FIR registered In Sambhal

स्कूल में नफरत का 'पाठ': यूपी में टीचर ने हिंदू छात्र को मुस्लिम बच्चे से पिटवाया, बस इतना-सा पीड़ित का कसूर

Thu, 28 Sep 2023 09:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 09:06 PM IST
सार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए गुरुवार को शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय से जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षिका की मानसिकता को गलत बताया है।

विज्ञापन
teacher got Hindu student beaten by Muslim child FIR registered In Sambhal
यूपी में टीचर ने हिंदू छात्र को मुस्लिम बच्चे से पिटवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर में अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षिका के दूसरे सुमदाय के छात्र को सहपाठी से पिटवाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी शिक्षिका गांव इकरोटिया निवासी शाईस्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षिका को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

बुधवार को गांव सिरौली निवासी छात्र के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका 11 वर्षीय बेटा गांव दुगावर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। मंगलवार को कक्षा में अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षिका ने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उनके बेटे का नंबर आया तो वह पढ़ाई के बारे में जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद ही शिक्षिका ने कक्षा में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे से उनके बेटे के गाल पर कई थप्पड़ लगवाए। जिससे बेटा सदमे में पहुंच गया और उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए गुरुवार को शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय से जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षिका की मानसिकता को गलत बताया है। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी बुधवार की शाम को होने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

गांव दुगावर के विद्यालय में हुई घटना में पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। -श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed