फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teacher get by fake cerrtificet in sambhal

फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक की सेवाएं समाप्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
teacher get by fake cerrtificet in sambhal
संभल। जिले के असमोली विकास खंड के गुमसानी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में सेवारत प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की सेवाएं गुरुवार को समाप्त कर दी गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा पास करने संबंधी शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसी आधार पर सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

संजीव कुमार ने नौकरी हासिल करते समय 2011 में जो प्रमाण पत्र दाखिल किए थे। उसमें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से 1994 में अनुक्रमांक 46781 पर पूर्व मध्यमा और 1996 में अनुक्रमांक 66413 से उत्तर मध्यमा उर्तीण होने का प्रमाण पत्र था। जब जांच हुई तो पता लगा कि इन दोनों अनुक्रमांक पर असल में किसी और व्यक्ति का नाम है। इसकी पुष्टि 22 सितंबर 2020 को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने अपनी आख्या कर दी। इसी आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने शिक्षक संजीव कुमार की सेवाएं समाप्त की हैं। शिक्षक संजीव कुमार के प्रमाण फर्जी होने की शिकायत मुरादाबाद निवासी अधिवक्ता अख्तर हसनैन रिजवी ने जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त से शिकायत वर्ष 2019 में की थी। इसके बाद जांच एवं कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। जांच के दौरान शिक्षक ने जब सहयोग नहीं दिया तो 16 नवंबर 2019 को उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed