फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teacher fiance ex-girlfriend orchestrated acid attack in fit of rage

UP: शिक्षिका के मंगेतर की पूर्व प्रेमिका ने गुस्से में करावाय था एसिड अटैक, वारदात के लिए बनाया दूसरा प्रेमी

Fri, 26 Sep 2025 11:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विकास कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 11:22 PM IST
सार

जाहनवी ने नीशू को अपने पूर्व प्रेमी जो फौज में है उस पर हमला करने के लिए तैयार किया था लेकिन युवक कलकत्ता ड्यूटी पर चला गया इसके चलते उस पर हमला नहीं हो सका। बाद में शिक्षिका की रेकी कर उस पर हमला कराया। जिससे फौजी युवक शिक्षिका से शादी न कर सके।

विज्ञापन
teacher fiance ex-girlfriend orchestrated acid attack in fit of rage
आरोपी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल में शिक्षिका पर हुए एसिड से हमला उसके मंगेतर की पूर्व प्रेमिका ने कराया था। इसका खुलासा शुक्रवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने एएसपी उत्तरी के कार्यालय में प्रेसवार्ता कर किया। साजिशकर्ता महिला ने पूर्व प्रेमी से बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से आईडी बनाई और नया प्रेमी बनाया। कई मुलाकात के बाद शादी का प्रस्ताव जब प्रेमी ने रखा तो उसको स्वीकार करने के लिए घटना करने की शर्त रख दी। इस शर्त को पूरा करने के लिए युवक ने शिक्षिका पर एसिड से हमला कर दिया। अब मामले की तह तक पुलिस पहुंची तो साजिश करने वाली आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय निजी इंटर कॉलेज की शिक्षिका पर स्कूटी सवार अमरोहा जिले के थाना गजरौला अंतर्गत गांव तिगरी निवासी निशू ने एसिड से हमला कर दिया था। इस घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया था। बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे मुठभेड़ के बाद नीशू को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गाजियाबाद के मोदीनगर अंतर्गत मोहल्ला मंगल विहार निवासी उसकी प्रेमिका डॉ. अर्चना ने हमले के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बताया कि वह डॉ. अर्चना से शादी करना चाहता है लेकिन उसकी इस शर्त पर हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि जब डॉ. अर्चना नाम की महिला को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि वह डॉक्टर नहीं है। आईडी डॉ. अर्चना के नाम से बनाई है। और उसका नाम जाहनवी है। एसपी ने बताया कि शिक्षिका की जिस युवक से शादी हो रही है। उसके साथ कुछ समय पहले तक महिला का प्रेम प्रसंग था लेकिन जब प्रेम प्रसंग खत्म हो गया तो वह रंजिश मानने लगी। इसके बाद ही नया प्रेमी बनाया और उससे पूर्व प्रेमी की मंगेतर पर एसिड से हमला करा दिया। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन

नीशू को प्रेमजाल में फंसाकर गढ़ी झूठी कहानी, हमले के लिए किया तैयार
पहले से दो बच्चों की मां जाहनवी ने शिक्षिका के मंगेतर को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था जब संबंध खत्म हुए तो रंजिश रखने लगी। नए प्रेमी नीशू को डॉ. अर्चना बनकर बात की और खुद को अविवाहित बताते हुए बातचीत करती रही। नीशू को बताया कि उसकी चचेरी बहन जाहनवी है जिसको उसके प्रेमी ने शादी के बाद छोड़ दिया। उससे बदला लेना है। जब नीशू शिक्षिका के मंगेतर के घर तक पहुंचा तो वह अपनी ड्यूटी पर जा चुका था। इसके बाद उसकी मंगेतर पर एसिड से हमला कर बदला लेने की साजिश तैयार की। और इस साजिश में नीशू फंस गया। इसके बाद ही उसने अकेले ही शिक्षिका पर एसिड से हमला कर दिया। जब नीशू पुलिस की गिरफ्त में आया तो उसको जानकारी हुई कि डॉ. अर्चना ही जाहनवी है और इसके ही प्रेम प्रसंग शिक्षिका के मंगेतर से था। झूठी कहानी बनाकर उससे हमला कराया गया है।

शिक्षिका का मंगेतर है फौज में, कलकत्ता चल रही है ड्यूटी
जाहनवी ने नीशू को अपने पूर्व प्रेमी जो फौज में है उस पर हमला करने के लिए तैयार किया था लेकिन युवक कलकत्ता ड्यूटी पर चला गया इसके चलते उस पर हमला नहीं हो सका। बाद में शिक्षिका की रेकी कर उस पर हमला कराया। जिससे फौजी युवक शिक्षिका से शादी न कर सके।

महिला ने ही पूरी साजिश की थी। पूर्व प्रेमी से बदला लेने के लिए फर्जी नाम की आईडी बनाकर दूसरे युवक को प्रेमी बनाया और शादी करने की शर्त को मानने के लिए हमला करने के लिए तैयार किया। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed