{"_id":"672bd8a6db0e0244d60a6407","slug":"teacher-fell-down-due-to-dizziness-while-teaching-in-class-died-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116168-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कक्षा में पढ़ाते समय शिक्षिका चक्कर आने पर गिरीं, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कक्षा में पढ़ाते समय शिक्षिका चक्कर आने पर गिरीं, मौत
Thu, 07 Nov 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार की सुबह करीब दस बजे कक्षा में बच्चों को पढ़ाते समय हयातनगर निवासी शिक्षिका अर्चना शर्मा (39) चक्कर आने पर गिर गईं। साथी शिक्षक उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने बताया कि शिक्षिका विद्यालय में वर्ष 2015 से पढ़ा रही थीं लेकिन कुछ समय से उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। विद्यालय भी आना बंद कर दिया था। अब 15 दिन से विद्यालय आना शुरू किया था। बुधवार की सुबह वह प्राइमरी सेक्शन में पढ़ाई करा रही थीं। इसी दौरान अचानक से उन्हें चक्कर आए और वह गिर गईं। बच्चों की सूचना पर स्टाफ मौके पर पहुंचा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका अपने पीछे बेटी और बेटे को छोड़ गई हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर विद्यालय में भी शिक्षिका की मौत से स्टाफ में शोक है।