फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   TB patients will be searched door-to-door in the district from today

संभल: जिले में आज से घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी रोगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
TB patients will be searched door-to-door in the district from today
संभल। जिले में आज से घर-घर जाकर टीबी रोगियों की खोज की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली है और यह अभियान पांच मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत करीब 136 टीमें क्षेत्रों में शहर से लेकर देहात तक प्रत्येक घर में दस्तक देंगी और टीबी के संदिग्ध रोगियों का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। भारत सरकार वर्ष 2015 से पूर्व देश को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त कराने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर टीबी रोगियों की खोज कर उनका इलाज करवाता है। इसके लिए सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों की जांच के साथ दवा निशुल्क दी जाती है। अब इस कड़ी में 20 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीबी संदिग्ध रोगियों की जांच करेंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संतोष पटेल ने बताया कि सोमवार से टीबी के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करते हुए रोगियों को खोजना है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीमें चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर टीबी के लक्षण वाले संदिग्ध क्षय रोगियों की पहचान कर जांचोपरांत तत्काल दवा और अभियान के तहत दी जाने वाली अन्य सभी सुविधाएं प्रदान करेगी। इस कार्य के लिए करीब 136 टीमें और 36 सुपरवाइजर लगाए गए है। बताया कि वर्तमान समय में जिले में टीबी के 2400 रोगी सक्रिय हैं। इनका इलाज सरकारी चिकित्सालयों में चल रहा है। इनमें करीब 100 रोगी एमडीआर श्रेणी (मल्टी ड्रग रस्टिटेंट) श्रेणी के हैं। सरकारी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे रोगियों को विभाग समय से दवाएं उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed