फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tauheed Alam of class 10 got the first prize in water irrigation model

Sambhal News: वॉटर इरिगेशन मॉडल में कक्षा 10 के तौहीद आलम ने पाया प्रथम पुरस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tauheed Alam of class 10 got the first prize in water irrigation model
चंदौसी(संभल)। एफआर इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर अपने हुनर का परिचय दिया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 10 के तौहीद आलम ने वॉटर इरिगेशन मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एफआर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि समाजसेविका संगीता भार्गव, प्रोफेसर एसके अग्रवाल, अशफाक भारती एडवोकेट रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग ने 80 और सीनियर वर्ग ने 11 मॉडल प्रदर्शित किए। इसमें अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, हरित भवन, सतत कृषि पद्धतियां, सौर एवं पवन ऊर्जा, जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन, जैव विविधता संरक्षण, नवीन तकनीक आदि विषयों पर आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथियों ने सभी मॉडल देखे और उनके विषय में विद्यार्थियों से पूछा। साथ ही, कक्षा 10 के अहमद रजा, मो. अर्श, हम्माद ने रोबोट मॉडल बनाकर द्वितीय स्थान और कक्षा नाै के दानिश ने सेंसर टू प्रोटेक्ट रेन मॉडल बनाकर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की छात्राएं शहरुन और नंदिनी ने फ्लोटिंग हाउस बनाकर प्रथम स्थान, कक्षा 12 के शोएब, फरहान, अयान ने मानव जीवन में विज्ञान का मॉडल बनाकर द्वितीय और कक्षा 11 की छात्रा राबिया और रिमशा मलिक ने हाइड्रोफोनिक्स फार्मिंग का मॉडल प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वसीमुद्दीन, शफीक मियां, मोहम्मद नाजिर, वाहिद हुसैन, जुबेर आलम, रिजवान अहमद खान, सलमान अहमद खान, मोहम्मद सुभान, अब्दुल शारिक, मोहम्मद एजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed