फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tata Magic overturns in roadside ditch, six injured

सड़क किनारे खंदी में पलटा टाटा मैजिक, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic overturns in roadside ditch, six injured
थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव धनीपुर के पास छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी दिल्ली से गांव कादराबाद स्थित काली देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां किशोर की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के वजीरपुर जेजे कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के 12 सदस्य टाटा मैजिक से थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद स्थित काली देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। सोमवार को पूजा-अर्चना करने के बाद सभी लोग मेरठ-बदायूं हाईवे से बुलंदशहर के कर्णवास बेलोन जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के धनीपुर के पास छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक सड़क किनारे खंदी में पलट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में रघुवीर, सुनीता देवी पत्नी रघुवीर, सौरभ पुत्र रघुवीर सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, यहां नितिन(17) की हालत गंभीर होने पर परिजन सीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed