फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tantrik caught taking out the body of a newborn from the grave

Sambhal News: कब्र से नवजात का शव निकाल रहे तांत्रिक को पकड़ा

Mon, 30 Oct 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 30 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tantrik caught taking out the body of a newborn from the grave
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां में रविवार की सुबह नवजात शिशु का शव कब्र से निकालते समय एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। आरोपी युवक तांत्रिक बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कब्र खोलने की घटनाएं गांव में हो चुकी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां गांव निवासी बिलाल पुत्र अख्तर हुसैन की पत्नी आसमीन ने शुक्रवार की रात बच्ची को जन्म दिया था। बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो परिजन गांव में उपचार के लिए ले गए। जहां नवजात ने दम तोड़ दिया था। शनिवार की सुबह गांव के कब्रिस्तान में नवजात के शव को दफन किया गया था। बिलाल ने बताया कि उनके बड़े भाई मोहम्मद यूसुफ शिशु की कब्र पर रविवार की सुबह फज्र की नमाज के बाद फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। इस दौरान गांव निवासी युवक कब्र से नवजात का शव निकाल रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। बताया कि आरोपी तांत्रिक क्रियाओं में शामिल रहता है। वह तंत्र क्रिया के लिए ही नवजात का शव निकाल रहा था। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस ने बिलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव में पहले भी हो चुकी हैं कब्र से शव निकालने की घटनाएं
ओबरी। गांव शहबाजपुर में रविवार को हुई कब्र से शिशु निकालने के प्रयास की घटन पहली नहीं है। इससे पहले भी इस गांव में कब्र खोलने और शवों से छेड़छाड़ करने के मामले सामने आ चुके हैं। 05 सितंबर 2022 को इस गांव के निवासी युवक की पत्नी की कब्र खोली गई थी। गांव में रोष पनप गया था। इसके बाद इसी वर्ष 31 मार्च को एक ग्रामीण के शिशु का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला था। शुक्रवार को भी एक ग्रामीण के शिशु की कब्र खोले जाने की चर्चा रही थी लेकिन पीड़ित परिजनों ने कहीं कोई शिकायत नहीं की। अब रविवार को शिशु की कब्र खोलने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कब्र से नवजात का शव निकालते हुए युवक को पकड़ लिया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। नवजात की कब्र को बंद करा दिया है। -संजय सिंह, थाना प्रभारी, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed