फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Talks failed, lawyers boycotted SDM court

Sambhal News: वार्ता विफल, वकीलों ने किया एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Talks failed, lawyers boycotted SDM court
प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : प्रदर्शन करते वकील।
चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व अधिवक्ता हिमांशु प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले में दूसरे दिन मंगलवार को भी जिला न्यायालय और तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। वहीं अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने के बाद तहसील सभागार में हुई एसडीएम निधि पटेल से वार्ता विफल रही। जिससे अधिवक्ताओं ने बुधवार से आंदोलन उग्र करते हुए एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करने के साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय पर काम बंद रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शक्तिनगर में अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह व हिमांशु प्रताप ने नाला निर्माण करा रहे ठेकेदार से गहमागहमी हो गई थी। अधिवक्ताओं का कहना था कि ठेकेदार ने इस तरीके से सामान डाल दिया है कि वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। काॅलोनी वासी काफी दिनों से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने पालिका के जेई और ठेकेदार से शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में एसडीएम का हवाला देते हुए अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त कर सोमवार को कोतवाली का घेराव भी किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को चंदौसी बार एसोसिएशन अध्यक्ष मो. नजर कुरैशी, राजेश कुमार सिंह, नितिन सिंह विक्की, तीरथ राज यादव, निखिल शर्मा, कपिल प्रताप सिंह आदि अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल बहजोई पहुंच कर डीएम राजेंद्र पैंसिया से मिला। डीएम के कहे अनुसार प्रतिनिधि मंडल के साथ अधिवक्ता तहसील सभागार में एसडीएम निधि पटेल से मिले और वार्ता की। लेकिन एसडीएम द्वारा कोई आश्वासन न मिलने पर अधिवक्ता भड़क गए और सभागार से बाहर निकल कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह द्वारा अधिवक्ताओं से वार्ता करने के पश्चात निर्णय लिया गया कि बुधवार से अधिवक्ता गण एसडीएम चंदौसी के कोर्ट का बहिष्कार करेंगे। साथ ही उप निबंधक कार्यालय पर काम बंद रखेंगे।
इस मौके पर दिनेश कुमार यादव, विनोद शर्मा, छत्रपाल सिंह यादव, अमर सिंह यादव, कुलदीप सिंह, पवन कुमार शर्मा, पिन्टेश शर्मा, अरविंद कुमार गुप्ता, सचिन गोयल, विकास वर्मा, राघव सिंह यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

-------------
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
चंदौसी। जिला न्यायालय परिसर में चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सुबह साढ़े 10 बजे एकत्र हो गए और पहले से घोषित न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय होने के कारण प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी और उसके बाद सभी अधिवक्ता गण तहसील पहुंचे। जहां प्रतिनिधि मंडल द्वारा वास्तविकता से अवगत कराने के बाद तहसील अधिवक्ताओं के प्रदर्शन में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed