फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Talibanis have created an atmosphere of panic in Afghanistan, firing all the time

अफगानिस्तान से संभल लौटे लोगों ने बयां की दहशत की दास्तां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Talibanis have created an atmosphere of panic in Afghanistan, firing all the time
संभल। गुरुद्वारा के सेवादार अफगानिस्तान से अपने गांव लौटे हैं। तालिबानियों की दहशत सेवादारों की रूह कंपा देने वाली कहानी से बयान हो रही है। गोलियों की आवाज कानों में अभी तक गूंज रही है। सकुशल घर लौटने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। अभी गुरुद्वारा के ज्ञानी के लौटने की परिजन प्रार्थना कर रहे हैं। ज्ञानी एयरपोर्ट पर हैं और प्लाइट से आने का इंतजार हैं।
विज्ञापन

दरअसल संभल जिले के गांव भतावली निवासी संतरी सिंह अफगानिस्तान के काबुल से लगे शहर कोटासांगी में बने गुरुद्वारा कार्तेपरवान में ज्ञानी हैं। वह 20 वर्षों से गुरुद्वारा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। तीन वर्ष पहले गांव भतावली भी आए थे। उन्होंने गांव निवासी अपने भतीजे शुभम सिंह और भाई सतवीर सिंह को बीते 9 अगस्त को गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में काम करने के लिए बुलाया था। जब शुभम सिंह और सतवीर सिंह पहुंचे तो तालिबानियों का कब्जा अफगानिस्तान में होना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

अब पूरी तरह कब्जा होने के बाद से हालात खराब हैं। अफगानिस्तान से लौटे शुभम सिंह ने बताया कि उसके चाचा ज्ञानी संतरी सिंह दूसरे जत्थे से आ रहे हैं। वह दोनों रविवार को आने वाले जत्थे के साथ भारत आ गए। बताया कि वहां तालिबानियों की दहशत है। वह किसी की हत्या नहीं कर रहे लेकिन फायरिंग करते रहते हैं। कभी आसमान में फायर करते हैं तो कभी जमीन पर गोलियां बरसाते हैं। जो देखता है वह दहशत में आ जाता है। इसी दहशत के चलते वह दोनों जत्थे के साथ भारत आ गए। उन्हें अमेरिकन आर्मी ने भेजा है। बताया कि उनके चाचा ज्ञानी संतरी सिंह गुरुद्वारा से निकल गए हैं और एयरपोर्ट पर हैं। मंगलवार तक भारत आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान से लौटे शुभम सिंह ने बताया अभी भारत के बहुत लोग फंसे हैं
संभल। अफगानिस्तान से लौटे शुभम सिंह ने बताया कि वह जिस शहर से आए हैं वहां काफी संख्या में भारत के लोग रहते हैं। अमेरिकन आर्मी ने काफी लोगों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन अब भी वहां काफी लोग फंसे हुए हैं। अफगानिस्तान में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed