फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tairaki men jita gold

चंदा देवी ने राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 28 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 28 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिले की पैसठ वर्षीय चंदा देवी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने उम्र के चौथे पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद  तेलंगाना में स्वीमिंग  फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 13वीं नेशनल मास्टर एक्वाटिक चैंपियनशिप-2016 में एक गोल्ड मेडल व दो सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन



चंदौसी  के रुस्तगी मुहल्ला निवासी केसरी लाल की पत्नी चंदा देवी की उम्र इस समय 65 वर्ष है लेकिन जज्बा युवाओं से भी अधिक है। यूं तो वह 1988 से तैराकी  प्रतियोगिता में सहभागिता करती आई हैं। उन्होंने लखनऊ में हुई सिविल  सर्विसेज कर्मचारियों की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीते थे। तेलंगाना के सिकंदराबाद में 13वी नेशनल मास्टर एक्वाटिक  चैंपियनशिप-2016 में फ्री स्टाइल (महिला) में चंदा देवी ने भी सहभागिता की थी।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने 50 मीटर बैक स्टोक में गोल्ड मेडल जीता। 
50 मीटर ब्रस्ट स्टोक में सिल्वर व 50 मीटर फ्री स्टाइल (महिला) में सिल्वर मेडल जीता है। अपनी इस जीत पर चंदा देवी बेहद खुश हैं।उनका कहना है कि अगले साल वह राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में  दिल्ली प्रदेश की ओर से सहभागिता करेंगी। उनके चार बच्चे हैं, सभी की  शादियां हो चुकी हैं। घर परिवार का निर्वहन करते हुए वह अभी भी तैराकी में स्वर्ण पदक जीत रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed