{"_id":"65db9d40a681efb0f8090e28","slug":"tableau-of-pashupatinath-will-be-seen-in-shiva-procession-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-107792-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिव बरात में दिखेगी पशुपतिनाथ की झांकी, शिवलिंग में दिखेंगे हनुमान जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिव बरात में दिखेगी पशुपतिनाथ की झांकी, शिवलिंग में दिखेंगे हनुमान जी
विज्ञापन
चंदौसी। श्री कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बरात शोभायात्रा में शामिल झांकियों में इस बार पशुपतिनाथ और शिवलिंग में हनुमान जी का स्वरूप देखने को मिलेगा। आयोजन समिति से जुड़े सदस्य तैयारियों को लेकर दिन-रात जुटे हैं। महाशिवरात्रि पर शिव बरात शोभायात्रा की कई झांकियां इस बार आकर्षण का केंद्र होंगी।
चंदौसी में हर साल महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल शिव बरात शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसे देखने के लिए दूर-दराज से भी काफी संख्या में लोग आते हैं। शोभायात्रा का आयोजन श्री कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में किया जाता है। इस बार सात मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर आयोजक समिति तैयारियों में जुट गई है। शोभायात्रा शाम चार बजे गाजे-बाजे के साथ खुर्जा गेट से शुरू होकर शहर भ्रमण के बाद बारह सैनी स्कूल में पहुंचकर संपन्न होगी। शिवजी की बारात में भूत-पिशाच के साथ ही अपने-अपने वाहनों पर सवार कई देवगण भी शामिल होंगे। पहली बार पशुपतिनाथ और शिवलिंग में हनुमान जी का स्वरूप देखने को मिलेगा। इसके अलावा राधा कृष्ण, विशाल शंकर, राम दरबार समेत दर्जनों भव्य झांकियां शामिल होंगी। मेरठ के कलाकार डीजे और बैंड बाजों की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों को कारीगर तैयार कर रहे हैं।
1979 से निकल रही शिव बरात
समिति संयोजक गिरीश चंद्र ने बताया कि साल 1979 से निरंतर रूप से शिव बरात शोभायात्रा निकाली जा रही है। कई दिन पहले से समिति के सदस्य शोभायात्रा की तैयारियों में जुट जाते हैं। शुरुआत में बच्चों को देव स्वरूप बनाकर शोभायात्रा में शामिल किया जाता था। अब देव प्रतिमाएं बनाकर शोभायात्रा में शामिल किया जाता है। स्वचलित झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल होती है। इसके अलावा कई अखाड़े होते हैं, जिनमें युवा अपने करतब दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मूर्ति कारीगर भव्य देव मूर्ति बनाने में जुटे हैं।