{"_id":"6a120b9df5bf0df7520efe5e","slug":"suspicious-transactions-exceeding-10-crore-found-in-postal-assistants-accounts-report-filed-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135770-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डाक सहायक के खातों में 10 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डाक सहायक के खातों में 10 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाने में बहजोई डाकघर के डाक सहायक दीपक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट महिला दरोगा अपर्णा बंसल की तहरीर पर संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के चलते दर्ज हुई है। इसमें दरोगा ने बताया है कि वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट मिली थी। इसमें वित्तीय लेनदेन संदिग्ध होने की जानकारी थी।
इसी क्रम में डाक सहायक की जांच पड़ताल की। इसमें सामने आया कि वर्ष 2011 में डाक विभाग में भर्ती हुए थे और 14 मार्च 2026 से संभल मुख्य डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
मुख्य रूप से दीपक कुमार की तैनाती बहजोई डाकघर में है। प्राप्त संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्ट के आधार पर, उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते में एक जनवरी से छह मार्च 2026 के बीच कुल 4,52,97,803 रुपये जमा हुए। इसी अवधि में 4,52,95,715 रुपये निकाले भी गए।
विज्ञापन
पूछताछ में डाक सहायक ने बताया कि वह सेलरी खाते में मित्रों और परिजनों से नकद रुपये जमा कर पंजाब नेशनल बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करता था। इन रुपयों को वह ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 में लगाता था, जो सितंबर-अक्टूबर 2025 से बंद है। वह इतनी बड़ी धनराशि के स्रोत का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।
00000
सेलरी खाते में भी संदिग्ध जमा
दीपक कुमार के सैलरी खाते का विवरण 02 अप्रैल 2019 से 18 मार्च 2026 तक चेक किया गया है। इस दौरान उसने नकद और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लगभग 1 करोड़ 50 लाख 60 हजार रुपये जमा किए। उसकी सैलरी 02 अप्रैल 2019 को 36,948 रुपये थी, जो 02 अप्रैल 2026 को 42,478 रुपये हुई। वेतन के अतिरिक्त इतनी बड़ी धनराशि के स्रोत की जानकारी वह नहीं दे सका। ये सभी लेन-देन प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध हैं। इसके चलते ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।
000000000
संदिग्ध लेन-देन का मामला दर्ज किया गया है। विस्तृत जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल