फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   suspended daroga recovered the goods from the house

निलंबित दरोगा के मकान से छापे में मालखाने से गायब सामान बरामद

Tue, 26 Dec 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 26 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
suspended daroga recovered the goods from the house
निलंबित दरोगा के मकान से बरामद सामान की जानकारी देते थाना प्रभारी। - फोटो : निलंबित दरोगा के मकान से बरामद सामान की जानकारी देते थाना प्रभारी।
निलंबित दरोगा पर कानून का शिकंजा अब और कसने लगा है। उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हेड मोहर्रिर पद पर हयातनगर थाने में उनकी तैनाती के दौरान जो मालखाने का माल गायब हुआ था। अब उसकी बरामदगी की गई है। बरामदगी के लिए पुलिस ने सोमवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में छापा मारा।
विज्ञापन


निलंबित दरोगा के घर से ही मालखाने का माल और मुकदमों से संबंधित गाड़ियां बरामद की हैं। हयातनगर थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात रहे देवेंद्र सिंह यादव पर आरोप था कि तैनाती के दौरान थाने के मालखाने का तमाम सामान गायब कर दिया। अगले हेड मोहर्रिर नवरत्न द्वारा चार्ज संभालने पर इसका खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


पहला मामला तत्कालीन थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान ने 13 मई 2017 को देवेंद्र सिंह यादव के खिलाफ दर्ज कराया था। जिसमें 9 एमएम की सरकारी पिस्टल और मालखाने का सामान जैसे कारतूस, बाडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, मालखाने का पांच हजार रुपये का कैश गायब करने का आरोप लगा था। दूसरा मामला तब दर्ज हुआ था कि जबकि हयातनगर थाने में वर्ष 2013 से 2016 तक तैनाती के दौरान माल मुकदमों का मिलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें सोने चांदी के जेवर समेत 28 वाहन गायब पाए गए थे। इस मामले में मौजूदा थाना प्रभारी नाथीराम पवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच हेड मोहर्रिर पदोन्नत होकर दरोगा बन गए थे। साथ ही, निलंबित भी हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश तब शुरू की जबकि थाना क्षेत्र की एक युवती ने दरोगा और उनके बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निलंबित दरोगा को हाल ही में गिरफ्तार किया था। 



शनिवार को अदालत ने दरोगा को जेल भेज दिया था।  थानाध्यक्ष नाथीराम पवार ने सोमवार दोपहर में दरोगा के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने थाने के मालखाने से गायब हुआ माल बरामद कर लिया। इसमें तमंचे, कारतूस, चार वाहन के अलावा अन्य सामान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed