फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Surrendered the ration card first, now the fulfillment office is making rounds to get it

पहले राशन कार्ड सरेंडर कर दिए अब पाने के लिए पूर्ति कार्यालय के लगा रहे चक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Surrendered the ration card first, now the fulfillment office is making rounds to get it
संभल। कार्ड सरेंडर न करने वाले अपात्रों से वसूली करने के भ्रामक प्रचार के बाद जिलेभर में करीब 549 राशन कार्ड सरेंडर किए गए। प्रदेश सरकार ने इसे भ्रामक प्रचार बताया तो लोग अब जमा किए हुए राशन कार्ड पाने के लिए आपूर्ति कार्यालय की दौड़ लगाने लगे हैं। हालांकि अपात्र व्यक्ति जो अपना कार्ड सरेंडर कर चुके हैं, उनके कार्ड हर हाल में निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

संभल के पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव का कहना है कि राशनकार्ड के लिए शासन की ओर से पात्रता की शर्तें निर्धारित की गई हैं। इनमें खुद के नाम जमीन न हो। पक्का मकान न हो। भैंस, बैल, ट्रैक्टर-ट्रॉली न हो। मुर्गी पालन, गौ पालन आदि न करता हो। शासन की ओर से कोई वित्तीय सहायता न मिलती हो। जीविकोपार्जन के लिए कोई अजीविका का साधन न हो आदि शामिल है। वहीं, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जो आयकर दाता हैं, जिनके परिवार में किसी भी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो, ऐसे परिवार जिनमें एक से ज्यादा के पास शस्त्र का लाइसेंस/शस्त्र हो, शहरीय क्षेत्र में 3 लाख एवं ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख प्रति वर्ष से अधिक आमदनी हो। ऐसे सभी लोग अपात्र माने जाएंगे। सत्यापन में इनके राशनकार्ड काटे जाएंगे।
विज्ञापन

------------
कोट
जनपद में 549 अपात्रों ने कार्ड सरेंडर किए हैं। अभी प्रक्रिया जारी है। रिकवरी की वसूली किसी से नहीं होनी है, क्योंकि वसूली का कोई प्रावधान ही नहीं है। अपात्र लोगों के कार्ड बचेंगे नहीं। सत्यापन होगा। सत्यापन में यदि अपात्र पाए जाते हैं तो उनका राशनकार्ड कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed