{"_id":"66395fde8258cc6efa0df914","slug":"supply-to-17-villages-was-disrupted-for-20-hours-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110290-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 20 घंटे बाधित रही 17 गांवों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 20 घंटे बाधित रही 17 गांवों की आपूर्ति
Tue, 07 May 2024 04:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 07 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा बिजलीघर के केबल में फाल्ट के चलते बिजलीघर से जुड़े 17 गांवों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे तक ठप रही। जिससे रातभर गांवों अंधेरा पसरा रहा। साथ ही दिन में लोग भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। 20 घंटे बाद फाॅल्ट सही होने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
रविवार की रात पवांसा बिजलीघर के केबल में फॉल्ट हो गया। जिसके चलते बिजलीघर से जुड़े 17 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रातभर गर्मी और मच्छरों से ग्रामीण परेशान रहे। सुबह होने पर पानी की समस्या खड़ी हो गई। ग्रामीणों ने अवर अभियंता से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। करीब 20 घंटे के बाद बिजलीकर्मियों ने फॉल्ट तलाशने के बाद सही किया। तब जाकर बिजली आपूर्ति चालू हुई। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बिजलीघर में केबल में फॉल्ट और हाईटेंशन लाइन पर ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती है। लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी इन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
इन गांवों में बाधित हुई आपूर्ति, 20 घंटे बाद मिली
धुरैटा, मुजफ्फरपुर, शेरपुर, चपतियों की मढैया, मिलक धुरैटा, सैंजना, बंजरपुरी, चिरौली भगवंतपुर, मिलक सैंजना, शेरपुर की मढ़ैया, अख्त्यारपुर चौबे, लहरशीश, बिजपुरी, साकिन शोभापुर मुन्जब्ता, रसूलपुर, नाईवाली मढैया और साकिन शोभापुर खालसा में बिजली बाधित रही। करीब 20 घंटे बाद फॉल्ट को सही कराया गया। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
00000000
कोट
पवांसा बिजली घर में रविवार की रात करीब आठ बजे केबल में फॉल्ट हो गया था। इस कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। सोमवार की शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। -रामकुंवर, अवर अभियंता, पवांसा बिजलीघर